Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विवि के विभिन्न विभागों में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

अवध विवि के विभिन्न विभागों में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जंयती पर शिक्षक दिवस धूम-धाम से मनाया गया। विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल को पुष्पगुच्छ भेटकर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस मनाया गया। समन्वयक डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने कहा कि डॉ. कृष्णन ने एक आदर्श शैक्षिक वातावरण का निर्माण किया। उनके अतुलनीय योगदान को भुलाया नही जा सकता। कार्यक्रम को डॉ. आरएन पाण्डेय, डॉ. अनिल कुमार विश्वा ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम का संचालन आशु शुक्ला व गीताजंलि मिश्रा द्वारा किया गया।

    गणित एवं सांख्यिकी विभाग में विभागाध्यक्ष प्रो. एसके रायजादा की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया गया। विभागीय शिक्षकों प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. चयन कुमार, मिश्र, डॉ. पीके द्विवेदी, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह सहित छात्र-छात्राओं ने राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग में विभागाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह की अगुवाई में शिक्षक दिवस मनाया गया। भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग में प्रो. गंगाराम मिश्र की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं ने शिक्षक दिवस मनाया। बायोकमेस्ट्री एवं बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, आईईटी, फार्मेंसी, प्रौढ़ शिक्षा, अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों में प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. फर्रूख जमाल, प्रो. अनूप कुमार, प्रो. तुहिना वर्मा, प्रो. शैलेन्द्र कुमार, डॉ. सुरेन्द्र मिश्र सहित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments