Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा महानगर में बनाएगी 80 हजार सदस्य

भाजपा महानगर में बनाएगी 80 हजार सदस्य


◆ केन्द्रीय कार्यालय में सदस्यता अभियान की हुई शुरूआत पार्टी कार्यालय में हुआ लाइव प्रसारण


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता महाअभियान की शुरूआत दिल्ली के केन्द्रीय कार्यालय में हुई। महानगर में कार्यकर्ता सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय से लाइव के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। पार्टी कार्यालय में 172 लोगों मिस्ड कॉल के माध्यम से डिजिटल रूप में पार्टी के सदस्य बने। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर इसी सप्ताह में समारोह पूर्वक स्थानीय स्तर पर भी सदस्यता अभियान की शुरूआत की जाएगी।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर महानगर में इसी सप्ताह में समारोह पूर्वक सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया जाएगा। कार्यकताओं को जिम्मेदारियां देते हुए तैयारियां कर पूर्ण कर ली गई है। महानगर के प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी का महापर्व है। सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं। संवाद तथा सम्पर्क द्वारा लोगों को पार्टी में वैचारिक रूप से जोडे़। कार्यकर्ता घर-घर सम्पर्क अभियान चला कर सरकार की योजनाओं की चर्चा अवश्य करें। अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उन्हें पार्टी का सदस्य बनाएं।

विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सबका साथ सबका विकास की योजनाओं को लोगों को बताते हुए उन्हें पार्टी का सदस्य बनाएं।

मौके पर सदस्यता बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, अभिषेक मिश्रा, शक्ति सिंह आशा गौड़, अभियान के संयोजक शैलेन्द्र कोरी, प्रतीक श्रीवास्तव, तिलकराम मौर्या, राकेश मणि त्रिपाठी, अनीता सिंह, संजय निषाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments