Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासमाजवादी मजदूर सभा 10 सितम्बर से जिले भर में चलायेगी सदस्यता अभियान

समाजवादी मजदूर सभा 10 सितम्बर से जिले भर में चलायेगी सदस्यता अभियान


अयोध्या। सपा मजदूर सभा द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेन्स को में सपा जिलाध्यक्ष पारस नाथ यादव ने कहा कि जिस तरह भाजपा के सांसद कंगना रनौत ने देश के रीढ़ कहे जाने वाले अन्नदाता किसानों का अपने बयान से जो अपमान किया है। वह कत्तई बर्दाश्त करने योग्य नही है हम उसकी निन्दा करते है। भाजपा जिस तरीके से देश के किसानों, नौजवानों मजदूरों का अपमान कर रही है वह किसी से छिपा नही है। उनके कारनामों को समाजवादी पार्टी के फ्रन्टल संगठन सड़कों पर उतरकर उजागर करेंगे। जिस तरह केन्द्र की सरकार दलितों, पिछड़ों के लिए जारी आरक्षण को और भी सीमित करते हुए संविधान की मूल प्रस्तावना के खिलाफ जाते हुए खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रही है तो उत्तर प्रदेश सरकार नजूल भूमि सम्बन्धित नये कानून के माध्यम से कई पीढ़ियों से बसे बसाये गरीबों को उखाड़ फेंकने की तैयारी कर रही है। समाजवादी पार्टी व उसका संगठन मजदूर सभा विरोध करती है। जिस तरह से सरकार श्रम विभाग के सारे पोर्टल को बन्द करके योजनाओं का लाभ नही दे रही है। पंजीकृत मजदूरों का आयुषमान कार्ड बनना बन्द हो गया है। मजदूरों के साथ बड़ा धोखा सरकार ने कर दिया।

उन्होंने कहा कि जब सपा सरकार थी तो हमने श्रम विभाग से श्रमिकों को योजना चलाकर कार्यस्थल पर जाने-आने के लिए साइकिल देने का काम किया साथ ही मजदूरों की बेटियों के विवाह के लिए विवाह अनुदान, प्रसव सहायता, चिकित्सा सहायता, लैपटाप, बेरोजगारी भत्ता, समाजवादी पेंशन आदि दर्जनों योजनाओं का बिना भेदभाव किये सबके लिए कार्य किया, किन्तु योगी सरकार इन योजनाओं का बन्द करके प्रदेश में मजदूरों पर कुठाराघात किया है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर आपके जीवन के मलूभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुनः आपके जीवन में खुशहाली लाने का काम करेंगें।

                  प्रदेश सचिव अखिलेश चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश व केन्द्र की सरकार किसानों व मजदूरों को उनकी 60 वर्ष उम्र होने पर 5 हजार रूपये प्रतिमाह पेंशन देने का काम करे। उन्होंने कहा कि स्कीम योजनायें, आउटसोर्सिंग योजना लाकर सरकार देश के लोगों के साथ धोखा कर रही है। समाजवादी मजदूर सभा 10 सितम्बर से जिले भर में चलायेगी सदस्यता अभियान चलाएगी। सितम्बर के अखिरी हफ्ते में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चलाया जायेगा। मिल्कीपुर उपचुनाव में समाजवादी मजदूर सभा, किसानों, मजदूरो के मुद्दे को उठायेगी और जनजागरण यात्रा निकाली जाएगा।

                  प्रेस कांफ्रेन्स को सम्बोधित करते हुए सपा प्रदेश सचिव बलराम मौर्य ने कहा कि  भाजपा के झूठ को समाजवादी पार्टी ही बेनकाब कर सकती है। उक्त चुनाव में सपा सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित करने जा रही है। गरीब, मजदूर, किसान सभी वर्ग सपा के पक्ष में लामबन्द हो गये हैं। भाजपा का सफाया तय है।

मौके पर समाजवादी मजदूर सभा जिला अध्यक्ष कैलाश कोरी महानगर अध्यक्ष राजकपूर बौध, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश सोनकर, वीरेन्द्र तिवारी, जिला अध्यक्ष सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ गोविन्द विश्वकर्मा,  विपत राम चौहान, मस्तराम यादव, आर.टी. यादव, विशाल यादव, हरीओम, अमित कुमार, जंग बहादुर वर्मा, नन्द कुमार, सहोदरा चौहान, अमरजीत पासवान, दिलीप कुमार, राजबली यादव, शिवचन्द्र, सियाराम, कृष्ण कुमार तिवारी, विश्वनाथ कोरी, राकेश, राजू गुप्ता, मोहम्मद आफाक, हरीराम कोरी, भुवनेश्वर प्रसाद, आशीष, राहुल, अजय आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments