Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदरिंदगो की दरिंदगी से परेशान छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

दरिंदगो की दरिंदगी से परेशान छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान


आलापुर अंबेडकर नगर। थानाक्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम भभौरा की एक बेटी दरिंदों की दरिंदगी से आहत होकर फांसी लगाकर जान दे दी। पीड़ित पिता ने बताया कि पुलिस अपने हिसाब से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया है। मालूम हो की बीते शनिवार को 21 वर्षीया छात्रा घर पर फांसी लगाकर जान दे दिया और फांसी लगाने से पूर्व परिजनों को अपने साथ हुई दरिंदगी की बात बताई थी जिसमें तीन चार युवकों को गाली गलौज व दरिंदगी करने की बात कही थी और उसके कुछ देर बाद घर में ही फांसी लगाकर जान दे दिया।
पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है जिसमें तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है और आरोप लगाया गया है कि 16 अगस्त को रात में सत्यम उर्फ भोला यादव ग्राम समडीह, हरिश्याम यादव अलाउद्दीनपुर, समीर खान कादीपुर बेटी को बहला फुसलाकर कर सत्यम के घर ले गए और दूसरे दिन 11बजे दोपहर में पचरी विद्यालय जनपद आजमगढ़ दयनीय दशा में छोड़कर चले गए। जानकारी होने पर परिजन उसे घर ले आए जहां युवती ने आत्महत्या कर लिया परिजन आनन फानन में जहांगीरगंज अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमोर्टम हेतु भेज दिया है जहां वीडीओ ग्राफी एवं डाक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो जाएगा फिलहाल थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने में लगी हुई है और शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी।बताते चलें कि बीते दिसम्बर माह के आखिरी सप्ताह में ग्राम समडीह की एक बेटी को दरिंदगी का शिकार बनाकर उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments