Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मऊ शिवाला के पास अज्ञात वाहन ने मैजिक को मारी टक्कर, तीन...

मऊ शिवाला के पास अज्ञात वाहन ने मैजिक को मारी टक्कर, तीन की मौत

0
11
ayodhya samachar

अयोध्या। थाना कैंट क्षेत्र के रायबरेली रोड़ पर स्थित मऊ शिवाला के पास रविवार की भोर में अज्ञात वाहन ने मैजिक को टक्कर मार दी। सड़क दुघर्टना में तीन की मौत हो गई। दो घायल है। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
दुघर्टना का कारण मैजिक सवार को नींद आना बताया जा रहा है। दुघर्टना के काफी देर के बाद घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मृतक तीनो अज्ञात है। जिनकी उम्र 30, 35 व 37 वर्ष बताई जा रही है। घायलों में घायलों में सत्यम (24) पुत्र रामविजय व शैलेन्द्र पुत्र विनोद कुमार दोनो निवासी नंदपुर थानगांव सीतापुर शामिल है। तीन एम्बुलेस से सभी को जिला चिकित्सालय लेकर आया गया था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here