Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजुर्माना न अदा कर पाने से सजा भुगत रहे 5 बंदियों को...

जुर्माना न अदा कर पाने से सजा भुगत रहे 5 बंदियों को किया गया रिहा


◆ जी.डी. फाउण्डेशन ने जमा किया जुर्माना


अयोध्या। जिला जेल में जुर्माना अदा न कर पाने के कारण सजा काट रहे 05 कैदियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुक्त कराया गया। बंदियों के जुर्मान के राशि जी.डी. फाउण्डेशन, सिविल लाइन्स अयोध्या के अध्यक्ष रतन सिंह द्वारा जमा की गई।

रिहा किए गए बंदियों पवन कुमार पुत्र राम प्रताप, इटौजा, थाना-कुमारगंज, पर जुर्माना 400 रूपये, गोपाल पुत्र श्रवण कुमार, शिवाजी नगर, थाना-डिवीजन नं0-03, जिला-लुधियाना (पंजाब) जुर्माना 600 रूपये, मोनू पुत्र राम केवल, मंगल बाजार, रूदौली, जुर्माना 12,700 रूपये हिमांषु अवस्थी पुत्र अवधेष कुमार, स्वर्गद्वार लक्ष्मण घाट, अयोध्या, जुर्माना 2500 रूपये, जितेन्द्र दूबे पुत्र गंगा प्रसाद, चिरैधापुर रायपट्टी, खण्डासा, जुर्माना 9,000 रूपये शामिल है।  उक्त बंदियों का कुल जुर्माना 25000 रूपये संस्था के अध्यक्ष की ओर से जमा होने के उपरान्त सभी को रिहा किया गया।

इससे पूर्व स्वतंत्रता दिवस पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कारागार के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्र ध्वज को सलामी दी गयी। बन्दियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कारागार में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा बन्दियों को वरिष्ठ अधीक्षक द्वारा प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments