Thursday, August 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विश्वविद्यालय में लगाई गई विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी

अवध विश्वविद्यालय में लगाई गई विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी

अयोध्या। देश के बंटवारे के दौरान नफरत और हिंसा की वजह से लाखों लोगों ने संघर्ष किया और बलिदान दिया, उनकी याद में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन महापौर अयोध्या महंत गिरीशपति त्रिपाठी व जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह की उपस्थिति में डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में किया गया। जहां अभिलेख प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
महापौर अयोध्या महंत गिरीपति त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय इतिहास के काले अध्यायों में से एक अध्याय भारत विभाजन की त्रासदी है, जिसने भारत के दो टुकड़े कर हर भारतीय को गहरा आघात पहुंचाया, जिसने सदियों से कायम सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक एक सांस्कृतिक एकजुटता को पल भर में खण्डित कर दिया। भारत विभाजन की इस त्रासद स्मृति के बारे में भविष्य के नवजवान पीढ़ियों को बताने और उसके दुष्परिणाम को संज्ञानित करने के लिए शासन द्वारा भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन देश के विभिन्न भागों में किया जा रहा है।
नगर आयुक्त अयोध्या संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि आज का यह दिन हमारी एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने के लिए है। प्रदर्शनी में विभाजन संबंधित चित्रण बहुत ही सूक्ष्मता स्टैण्डी के माध्यम से विभाजन प्रदर्शनी को जिला प्रशासन द्वारा प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में जो अच्छी और एक संदेश देने वाली तस्वीरों में चित्रण किया गया है। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज सिंधु सेवा समिति के वेद प्रकाश राजपाल, मोहन मध्यान, जयप्रकाश क्षेत्रपाल, नरेंद्र क्षेत्रपाल व रामकृष्ण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments