Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामपथ से 3800 बैम्बू लाइट तथा भक्ति पथ से 36 गोबो प्रोजेक्टर...

रामपथ से 3800 बैम्बू लाइट तथा भक्ति पथ से 36 गोबो प्रोजेक्टर लाइटें चोरी


◆ थाना रामजन्म भूमि में अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा


अयोध्या। रामनगरी में रामपथ तथा भक्तिपथ पर सौर्न्दयीकरण के लिए लगने वाली लाइटें चोरी हो रही है। मामले में थाना रामजन्मभूमि में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

यश इण्टरप्राइजेज व कृष्णा आटो मोबाइल के प्रतिनिधि शेखर शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शेखर शर्मा द्वारा आरोप लगाया गया है कि राम पथ के पेड़ों पर कुल 6400 बैम्बू लाइट तथा भक्ति पथ पर 96 गोबो प्रोजेक्टर लाइटें लगाई गई थी। 19 अप्रैल तक सभी लाइटें पूरी थीं। 9 मई को कम्पनी द्वारा किए गए निरीक्षण में पाया गया कि कुछ लाइटें कम हैं। जो अब तक 3800 बैम्बू लाइट तथा 36 गोबो प्रोजेक्टर लाइट गायब है। जो किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गईं है। मामले में भादंस की धारा 379 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments