Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंभव अभियान का हुआ शुभारम्भ, जागरुकता हेतु निकाली गई रैली

संभव अभियान का हुआ शुभारम्भ, जागरुकता हेतु निकाली गई रैली


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजकुमार,उप जिलाधिकारी भीटी पवन कुमार जायसवाल, पुलिस उपाधीक्षक भीटी की उपस्थिति में  संभव अभियान- चार के अन्तर्गत तहसील भीटी में अभियान का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार करवाया गया, साथ ही साथ जिलाधिकारी द्वारा सहजन का पौधा भी वितरित किया गया। जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी भीटी तथा क्षेत्राधिकारी भीटी द्वारा स्टाल पर लगे विभिन्न प्रकार के खाद्य समूहों तथा रेसीपी का अवलोकन किया गया। इसके उपरांत सम्भव अभियान की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बनायी गयी रंगोली का अवलोकन किया गया तथा दर्शाये गये बिन्दुओं पर चर्चा किया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा जागरूकता हेतु हरी झंडी दिखाकर संभव अभियान रैली को रवाना किया गया।संभव अभियान शुभारंभ के अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी,बाल विकास परियोजना अधिकारी भीटी, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी कटेहरी, मुख्य सेविका भीटी तथा कटेहरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments