Friday, March 6, 2026
HomeNewsभदरसा रेप केस - नगर पंचायत अध्यक्ष भदरसा व एक अन्य सपा...

भदरसा रेप केस – नगर पंचायत अध्यक्ष भदरसा व एक अन्य सपा नेता पर पीडिता को धमकाने का आरोप, मुकदमा दर्ज


अयोध्या। भदरसा रेप केस में वहां के चेयर मैन मो. राशिद तथा सपा नेता जय सिंह राणा व एक अज्ञात पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने तथा मुकदमें में सुलह करने के लिए धमकाने का आरोप लगा है। मामले में कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

दर्ज एफआईआर के अनुसार सपा नेता व चेयरमैन भदरसा गुरूवार को रात में करीब 11 बजे जिला अस्पताल के कमरे के पास पहुंच गए। इससे पहले भी मो. राशिद अपने साथियों के साथ पीड़िता के घर में घुसकर सुलह करने के लिए दबाव बनाया और कहा सुलह नही करोगी तो जान से जाओगी।

प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली अश्वनी पाण्डेय  ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 333 तथा 351 (3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments