Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा किसान मोर्चा ने किया 51 पौधों का रोपण

भाजपा किसान मोर्चा ने किया 51 पौधों का रोपण


◆ सबको पौधरोपण का संकल्प लेने की है जरूरत – अभिषेक मिश्र


◆ जनहित व देशहित में पौधारोपण करने का लेना होगा संकल्प  – विशाल सिंह बाबा


अयोध्या। भाजपा महानगर किसान मोर्चा द्वारा पूरा बाजार ब्लाक के तिहुरा मांझा स्थित श्री गुरू वशिष्ठ गुरूकुल विद्यापीठ में एक वृक्ष मॉ के नाम अभियान के तहत 51 पौधो का रोपण किया गया। रोपित किए गए पौधों में पीपल, पाकड़, आम, नीम, अशोक व आवंला शामिल है। विद्यापीठ के छात्रों ने पौधरोपण किया।

कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधे जरूरी हैं। ये हमें जीवन के लिए आक्सीजन, खाने के लिए फल और गर्मी में छांव देते हैं। धरा को हरा-भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधारोपण का संकल्प लेने की जरूरत है।

महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा विशाल सिंह बाबा ने कहा कि पौधरोपण सबकी जिम्मेदारी है। हम सबको अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण स्वच्छ है तभी जीवन स्वस्थ्य है। पौधे जब बड़े होते हैं, तो यह हमें फल, फूल व छाया सहित जीवन जीने के लिए ऑक्सीजन देते हैं। प्रत्येक व्यक्ति अपने आस-पास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। इससे हमें स्वच्छ हवा मिलेगी। हम कई तरह की बीमारी से बच सकते हैं। कई तरह की गंभीर बीमारियां पर्यावरण के दूषित होने से बढ़ रही हैं। इसे गंभीरता से समझना होगा और हर व्यक्ति को जनहित व देशहित में पौधारोपण करने का संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर महानगर युवा मोर्चा महामंत्री सार्थक तिवारी, रंजीत सिंह, ऋषभ सिंह, सूरज सिंह, दीपक पाण्डेय, पंकज कन्नौजिया, वीरेन्द्र मिश्र सहित विद्यापीठ के छात्र, शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments