Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याधर्मान्तरण का आरोप लगाते हुए बजरंगदल ने मौके पर पहुंचकर जताया विरोध

धर्मान्तरण का आरोप लगाते हुए बजरंगदल ने मौके पर पहुंचकर जताया विरोध

अयोध्या। कोतवाली अयोध्या के दर्शननगर क्षेत्र में एक घर में धर्मान्तरण की गतिविधियां संचालित होने का आरोप बजरंगदल ने लगाया है। मौके पर पहुंचकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने यहां संचालित होने वाले कार्यक्रम के प्रति अपना विरोध व्यक्त किया। मामले में कार्यक्रम में उपस्थित एक व्यक्ति द्वारा धर्मान्तरण का आरोप लगाते हुए कोतवाली अयोध्या में शिकायती पत्र दिया गया है।
विहिप के विभाग मंत्री धीरेश्वर वर्मा ने बताया कि रविवार को दर्शननगर स्थित साइन का पुरवा में उदयराज अपने दोनो पुत्रों व पत्नी सहित अपने घर में 150 लोगो को इकठ्ठा करके अवैध रुप से ईसाई धर्मांतरण करवा रहे थे। वह सभी को बारी-बारी क्रांस पकड़वाकर ईसाई धर्म में शामिल होने की शपथ दिला रहे थे। जिसका विरोध कार्यक्रम में मौजूद छविनाथ सिंह ने किया। जिससे वहां मौजूद लोग मारपीट पर उतारु हो गए। सूचना पर विहिप व बजरंगदल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचित करते हुए धर्मान्तरण को रुकवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments