Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअधिकारियों की टीम ने जिला चिकित्सालय में मारा छापा, दो दलाल गिरफ्तार

अधिकारियों की टीम ने जिला चिकित्सालय में मारा छापा, दो दलाल गिरफ्तार


अम्बेडकर नगर। लगातार मिल रही शिकायतों के चलते शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देष पर 12 अधिकारियों की टीम ने वेश बदलकर जिला अस्पताल में छापा मारा। टीम ने दो दलालों को गिरफ्तार कर एक के द्वारा संचालित पैथोलॉजी को सील कर दिया है। अपर जिलाधिकारी सदानंद गुप्ता के नेतृत्व में चार उपजिलाधिकारी, परियाेजना निदेशक सहित 12 अधिकारीयों की टीम ने ओ पी डी, एक्स रे , सी टी स्कैन, दवा वितरण कक्ष, पैथोलॉजी, आकस्मिक कक्ष, सहित अन्य स्थानों पर अलग अलग जाकर घंटो नजर बनाएं रखा। टीम ने खुर्शीद सहित एक अन्य दलाल को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं खुर्शीद द्वारा संचालित पैथोलॉजी को सील कर दिया गया है। चर्चा है कि अगल बगल बगल के कमरे मे भारत पैथोलॉजी और भारत मेडिकल स्टोर का हो रहा था। बिना कमरा तलाशी व साक्ष्य संकलन के डिप्टी सीएमओ ने सील कर दिया। वहीं मेडिकल स्टोर का सील न किया जाना लोगों के गले नहीं उतर है। चर्चा है कि पकड़े गए दलाल खुर्शीद का नेटवर्क काफी अंदर तक है, उसने कई लोगों को अपने साथ रखा हुआ है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि पकड़े गए दलाल के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। जिला चिकित्सालय के कर्मचारियों को ड्रेस में आने के लिए कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments