Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंदिग्ध परिस्थितियों में सिद्धार्थनगर के युवक की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में सिद्धार्थनगर के युवक की मौत


◆ युवक के साथी ने लगाया उत्तराखंड पुलिस को हिरासत में लेने का आरोप


◆ शुक्रवार की रात मृत अवस्था में जिला चिकित्सालय पहुंचा था युवक


अयोध्या। संदिग्ध परिस्थितियों सिद्धार्थनगर के रहने वाले युवक की अयोध्या में मौत हो गयी। जिसको कुछ लोग बस से उताकर अपने साथ ले गये थे। मृतक के परिजनों व बस में मौजूद उसके साथी ने उत्तराखंड पुलिस पर युवक को हिरासत में लेने का आरोप लगाया है। प्रकरण में पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
सिद्धार्थनगर के ग्राम बरगदवा पोस्ट बेल्टीकर के रहने रवि पाण्डेय ने बताया कि 26 जुलाई की शाम वह अपने मित्र भास्कर पाण्डेय पुत्र रामेश्वर पाण्डेय निवासी ग्राम वर्डपुर नम्बर 3 टोला महुलानी थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर के साथ बस में बैठा था। तीन लोग बस के पास आए व भास्कर का नाम लेकर बुलाए। वह भास्कर लेकर जाने लगे। रवि का आरोप है कि जब वह नीचे उतरा तो वहां खड़े एक पुलिस के सिपाही ने भास्कर को उत्तराखंड पुलिस के द्वारा लेकर जाने की जानकारी दी।
रवि ने अपने शिकायती पत्र में आगे बताया कि उसके पास भास्कर के पिता का रात में एक बजे फोन आया। जिसमें उनको बताया गया कि भास्कर जिला चिकित्सालय में है। जब दो बजे वह जिला चिकित्सालय पहुंचा व खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह उनके पिता को भास्कर की मौत के बारें में जानकारी मिली। रवि ने मांग किया कि मृतक का पोस्टमार्टम दो डाक्टरों के पैनल से कराया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments