Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा द्वारा 11 हज़ार पौधों का किया जा चुका है रोपण

भाजपा द्वारा 11 हज़ार पौधों का किया जा चुका है रोपण

अंबेडकर नगर। पौधा लगाने का जुलाई माह का सबसे उपयुक्त समय होता है किंतु जब भीषण गर्मी जुलाई में भी अपना तांडव कर रही हो तो क्यों ना हर किसी को पौध लगाने की जरूरत महसूस हो। भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी के मार्गदर्शन में भाजपा द्वारा 11000 पौधा रोपण” एक वृक्ष मां के नाम “अभियान के द्वितीय चरण में पूरा किया गया।अभियान 20 जुलाई से लेकर 15 अगस्त तक भारतीय जनता पार्टी के पूर्व/वर्तमान जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी,शक्तिकेंद्र व बूथ के पदाधिकारी द्वारा न केवल वृक्ष लगाया जा रहा है वरन उनकी सुरक्षा देखभाल भी लगातार किया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ने पौधारोपण के बाद कहा कि ग्लोबलाइजेशन के इस दौर में प्रकृति का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। वर्षा का अभाव,गर्मी का चरम पर होना यह सब जलवायु परिवर्तन का ही परिणाम है और इन्हें सही करने के लिए केवल पौध रोपण करना ही सबसे उत्तम उपाय है।वृक्ष ही हमारे जीवन के आधार हैं।हमारे बुजुर्ग वृक्ष को देवता का स्वरूप मानकर सदैव उनके सन्निकट बने रहते थे किंतु आज आधुनिकता के दौर में लोग वृक्षों का महत्व भूल रहे हैं। जिसका दुष्परिणाम देखने को मिल रहा है। एक वृक्ष मां के नाम अभियान के जिला संयोजक पंकज वर्मा एवं सह संयोजक बजरंगी पाठक व धीरेंद्र सिंह प्रतिदिन पौधारोपण पर लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि भाजपा के जिला और मंडलों के पदाधिकारियों के साथ ही जिला प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव, कटेहरी विधान सभा उप चुनाव के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, दया शंकर मिश्र दयालु,संजय निषाद,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने भी जिले में पौधारोपण कर उसकी सुरक्षा का जिम्मा अपने विभागीय अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों को सौंपा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments