Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्यूबेल पर गयी दलित किशोरी के साथ छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा...

ट्यूबेल पर गयी दलित किशोरी के साथ छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज,आरोपी गिरफ्तार


जलालपुर अम्बेडकर नगर। ट्यूबेल पर गयी दलित किशोरी के साथ छेड़छाड़ व रुपये का प्रलोभन देकर  जोर जबरदस्ती करने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पाक्सो व एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला कटका थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि मेरी 15 वर्षीय भतीजी गुरुवार को धान की सिंचाई के लिए गांव के ही  कन्हैया यादव  के ट्यूबवेल पर पाइप निकालने गयी थी। तो विपक्षी उस का हाथ पकड़ कर घर के अंदर खींच ले गया और बच्ची के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा तभी वह हाथ छुड़ा कर अपने घर भाग आयी। कुछ देर बाद विपक्षी घर पहुंच कर पुनः उस का हाथ पकड़ कर घर के अंदर खींचने लगा और रुपये का प्रलोभन देने लगा। मगर वह किसी तरह उस के चंगुल से भाग निकली और इलाज के लिए लुधियाना में रह रही अपनी मां को आप बीती बतायी और यही बात अपने चाचा चाची को भी बताया।सुरक्षा के दृष्टिगत यह सूचना डायल 112 को दी गयी। पुलिस आरोपी को थाना लेकर आयी । पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कन्हैया यादव के विरुद्ध पाक्सो,एससी एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। नवागत थानाध्यक्ष  अजय प्रताप यादव ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments