Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनवागत क्षेत्राधिकारी ने किया कार्यभार ग्रहण

नवागत क्षेत्राधिकारी ने किया कार्यभार ग्रहण


जलालपुर अंबेडकर नगर।  नवागत क्षेत्राधिकारी अजेय कुमार शर्मा ने बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। विदित हो कि निवर्तमान क्षेत्राधिकारी रहे देवेंद्र कुमार मौर्य का स्थानांतरण तहसील क्षेत्र अकबरपुर के लिए हो गया जबकि भीटी तहसील क्षेत्र में कार्यरत रहे क्षेत्राधिकारी अजेय कुमार शर्मा को जलालपुर सर्किल का नया क्षेत्राधिकारी बनाया गया है।  कार्यभार ग्रहण  ग्रहण करने के उपरांत पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि क्षेत्र की कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा तथा महिला व बाल अपराधों प्रति कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से कानून का पालन करते हुए भयमुक्त जीवन जीने की अपील की। कानून व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही व उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के लोग पीड़ित को ईमानदारी के साथ न्याय देने का कार्य करे किसी प्रकार से पुलिस की छवि खराब नही होनी चाहिए। स्वतंत्र एवं निडर होकर कार्य करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments