Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव


मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिल्कीपुर पूरे चांद पुर गांव में घर के अंदर कमरे में फंदे से युवक का शव लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इनायत नगर थाना के चांद पुर मंज़रे मिल्कीपुर गांव निवासी मुकेश चौहान पुत्र भल्लर का शव शनिवार की सुबह घर के अंदर कमरे में पंखे के हुक से फंदे से लटकता हुआ मिला। फंदे से युवक के शव को लटकने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फ़ैल गई और गांव में सनसनी फ़ैल गई। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ल पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर फंदे से शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ल ने बताया कि युवक का विवाह मार्च महीने में हुआ था जिसके बाद पत्नी छोड़कर चली गई थी। तब से मृतक पत्नी के वियोग में था। जिसके चलते युवक ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग उजागर हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments