Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या20 सितम्बर को होगा अवध विवि का 29 वां दीक्षांत समारोह, तैयारियों...

20 सितम्बर को होगा अवध विवि का 29 वां दीक्षांत समारोह, तैयारियों को लेकर कुलपति ने की बैठक


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन में गुरूवार कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने विश्वविद्यालय के 29 वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर संयोजको के साथ बैठक की। बैठक में कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय का 29 वां दीक्षांत समारोह 20 सितम्बर, 2024 को होना सुनिश्चित हुआ है। समारोह को गति प्रदान करने के लिए 23 समितियां बनाई गई है। सभी समिति के संयोजक कार्यों में तेजी लाते हुए एक सप्ताह के अन्दर अन्य सदस्यों के नाम की सूची उपलब्ध करा दे। कुलपति ने समितियों के संयोजकों से कहा कि समारोह की तैयारियों की रूपरेखा एक सप्ताह में बना ले। जिससे आगे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया सके। कुलपति ने कहा कि एक सप्ताह में पुनः समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की जायेगी।

 बैठक में वित्त अधिकारी पूर्णेदु शुक्ल, परीक्षा नियत्रंक उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो एसएस मिश्र, प्रो आशुतोष सिन्हा, प्रो चयन कुमार मिश्र, प्रो एसके रायजादा, प्रो नीलम पाठक, प्रो तुहिना वर्मा, प्रो मृदुला मिश्रा, प्रो विनोद श्रीवास्तव, प्रो शैलेन्द्र वर्मा, प्रो शैलेन्द्र कुमार, प्रो अनूप कुमार, डॉ विनोद चैधरी, डॉ विजयेन्दु चतुर्वेदी, इंजीनियर आरके सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments