Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंविधान को 90 बार संशोधित कर उसकी मूल भावनाओं को कांग्रेस द्वारा...

संविधान को 90 बार संशोधित कर उसकी मूल भावनाओं को कांग्रेस द्वारा गया था कुचला– डॉ मिथलेश त्रिपाठी


अंबेडकर नगर। भाजपा ने लोक तंत्र की अध्याय में सबसे काले दिन के रूप में मशहूर आपात काल पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन में तहसील अकबरपुर और जलालपुर में गोष्ठी आयोजित किया।

     अकबरपुर में गोष्ठी के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,संयोजन जिला मंत्री विनय पाण्डेय और संचालन जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने किया।

      गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि 25 जून 1975 को दिल्ली के राम लीला मैदान में आयोजित लाखों लोगों की विशाल जनसभा को सम्बोधित करने आए लोक नायक जय प्रकाश नारायण की जनसभा के बाद कांग्रेस की इंदिरा गांधी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बौखला गई।जिसका परिणाम निकला कि इंदिरा गांधी ने उसी रात 12 बजे आपात काल की घोषणा कर दिया।आपात काल की घोषणा के बाद देश भर में लोक तंत्र की हत्या कर,संविधान को रौंदते हुए नेताओं,समाज सेवियों को जेलों में बंद कर प्रताड़ना देना और प्रेस पर पूर्ण वैन लगा कर लोगों की आवाज को दबाया गया। कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र की हत्या किया,संविधान को 90 बार संशोधित कर संविधान की मूल भावनाओं को कुचला  वही पार्टी आज संविधान की दुहाई देते हैं।

       जलालपुर में भाजपा जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद के संयोजन में हुए गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष लोक तंत्र सेनानी संघ जिला महामंत्री राम प्रकाश यादव ने कहा कि लोक तंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से संविधान की बात करती है उसके ही बड़े नेता राहुल गांधी जी ने लोक सभा में अपनी ही सरकार की विधेयक को फाड़ा था।क्या यही लोक तंत्र और संविधान की मूल भावना का आदर है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा संविधान का आदर किया है और किसी को भी संविधान की मूल भावनाओं से छेड़ छाड़ नहीं करने देंगे।उन्होंने कहा कि लोक तंत्र सेनानियों को जो यातनाएं कांग्रेस सरकार ने दी थी वह भयावह थी।

      भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि दोनों गोष्ठी में मुख्य रूप से दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री विद्यावती राजभर,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर,सहकारी बैंक चेयर मैन अशोक उपाध्याय,जिला मंत्री पंकज वर्मा, ब्लॉक प्रमुख त्रिभुवन नाथ,भाजपा नेता दीपक त्रिपाठी,शिव पूजन वर्मा,अमर नाथ सिंह,धर्मेंद्र प्रताप सिंह दरोगा,संजय सिंह,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री रमेश यादव,मण्डल अध्यक्ष शशि द्विवेदी, सुनील गुप्ता,अरविंद सिंह डिंपू,जगदीश राजभर,बहाऊ सुमन,सुनील राजभर,अरविंद वर्मा, केशरी नंदन त्रिपाठी,मानिक चंद सोनी, बेचन पाण्डेय,संदीप अग्रहरि,कृष्ण गोपाल कसौधन,उमा शंकर सिंह,शुभम पाण्डेय,ध्रुव कुमार त्रिपाठी, दीपक तिवारी,आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments