Wednesday, August 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिलाधिकारी ने किया जल निकासी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया जल निकासी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण


◆ जल निकासी का स्थाई समाधान करने का निर्देश


अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर जल निकासी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को जल निकासी का स्थाई समाधान करने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

   जिलाधिकारी द्वारा लाला लाजपत वार्ड के अंतर्गत स्थित गद्दोपुर अंडरपास, मझवा गद्दोपुर, पैगापुर, उसुरू आदि सहित सरदार भगत सिंह वार्ड के अंतर्गत डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र का भ्रमण कर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने जिंगलबेल से मऊ शिवाला मार्ग पर अतिक्रमण को हटाते हुए नाले की बेहतर साफ सफाई करने तथा उसमें से निकलने वाले मलबे को तत्काल उपयुक्त स्थान पर रखने के निर्देश दिए। डिफेंस कॉलोनी के जल निकासी हेतु वहां स्थित रेलवे अंडरब्रिज कलवर्ट की तत्काल सफाई करने तथा सभी स्थानों पर जल निकासी का स्थाई समाधान सुनिश्चित करने हेतु नगर निगम को निर्देशित किया।  इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त बागीश शुक्ला, सहायक अभियंता नगर निगम आ.पी. यादव व जे.ई. नगर निगम विनोद पटेल उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments