Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपानी निकासी को लेकर दो पक्ष भिड़े, एक की हालत गंभीर, रेफर

पानी निकासी को लेकर दो पक्ष भिड़े, एक की हालत गंभीर, रेफर


जलालपुर अंबेडकर नगर। प्रकरण जैतपुर थाना क्षेत्र के जफरपुर सुकरौली गांव का है । जहां विपक्षी रंगई, जगदीश, आजाद व प्रमोद गांव निवासी सुरेंद्र से बरसात की पानी के निकास को लेकर कहा सुनी हो गई। तत्पश्चात विपक्षियों ने भद्दी भद्दी गाली देने लगे मना करने पर विपक्षी लाठी डंडा एवं कुदाल से मारने पीटने लगे जिससे सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। एंबुलेंस द्वारा घायल को नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया ।   घायल पिता मुनई की तहरीर पर पुलिस ने रंगई, जगदीश, आजाद, प्रमोद के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जैतपुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments