Friday, March 6, 2026
HomeNewsविहिप ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

विहिप ने फूंका राहुल गांधी का पुतला


◆ लोकसभा में राहुल गांधी के हिन्दुओं को हिंसक कहने से नाराज है विहिप कार्यकर्ता


अयोध्या। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के लोक सभा में हिंदुओं को हिंसक कहने से नाराज विश्व हिन्दु परिषद के कार्यकर्ता ने उनका पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

विश्व हिंदू परिषद के नेता धीरेश्वर वर्मा ने कहा कि आज हिंदुस्तान धर्मनिरपेक्ष है इसका कारण हिंदू उदारवादी है। हिन्दुंओं की उदारवादिता ने ही भारत को धर्मनिरपेक्ष बना रखा है। भारत में हिन्दु तीर्थ स्थलों व आतंकवादी हमले के बावजूद हिंदू उदारवादी रहा है। भगवान राम व भगवान बुद्ध के वंशज हिंसक नही हो सकते है। हम उदारता छोड़ ही नहीं सकते है। यह हमारा स्वभाव है। राहुल गांधी ने जो हिंदू समाज पर टिप्पणी की है वह निंदनीय है। राहुल गांधी को हिंदू शक्ति का अंदाजा नहीं है। राहुल गांधी ने जो हिंदू समाज पर टिप्पणी की है इसलिए उनका पुतला फूंका गया है।

इस दौरान कौशिक प्रमाणिक, अभिषेक प्रताप सिंह, विवेक शुक्ला, अभिषेक सिंह, सर्वज्ञ सिंह, रीना द्विवेदी, अजीत, गौतम, ज्योति गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, निरंकार मौर्या, विजय सिंह बंटी, अनमोल, संतोष मिश्र, रामजी मिश्र, राजीव शुक्ला, दिनेश जायसवाल, अखिलेश वर्मा, विनोद तिवारी, अन्नू जायसवाल, महानंद शुक्ला, शिव कुमार, अंकित गुप्ता, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments