Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने...

दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल


जलालपुर अम्बेडकर नगर। दहेज के लिए प्रताड़ित करने व नशे की हालत में पत्नी पर प्राण घातक हमला करने वाले पति को जैतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जैतपुर थाना अंतर्गत अमदही गांव निवासिनी खुशबु यादव ने पुलिस को तहरीर दिया कि बीते गुरुवार की रात पति रोहित यादव नशे की हालत में आया खाना खाने के लिए पूछने के बाद बिना वजह वह गाली गलौज देते हुए लोहे के राड से सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।जिससे वह बेहोश हो कर जमीन पर गिर गयी। इस दौरान पति ने नाक कान और गले के जेवरात भी पति ने निकाल लिया।पीड़िता होश में आने के बाद किसी तरह से मायके वालो को सूचना दी।सूचना पर माता पिता आये तो पिता ने मारपीट का कारण पूछा तो पति ने पिता की भी पिटायी कर दी जिससे उन का सिर फट गया। मारपीट के अलावा पति पूर्व में शादी के बाद से कई बार दहेज की भी मांग करता रहा और मरता पीटता था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति रोहित यादव पुत्र विश्वनाथ यादव निवासी अमदही के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम व हत्या का प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
किया गयब। जैतपुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर वांछित पति की तलाश की जा रही थी। जिस क्रम में रविवार को उपनिरीक्षक तारा चंद ने अमदही गांव से आरोपी रोहित पुत्र विश्वनाथ को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments