Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतहसील परिसर में महिला की पिटाई, पुलिस ने दर्ज़ किया मुकदमा

तहसील परिसर में महिला की पिटाई, पुलिस ने दर्ज़ किया मुकदमा


जलालपुर अंबेडकर नगर। तहसील परिसर में एक महिला की दो लोगों ने पिटाई कर दिया। महिला की पिटाई देख तहसील में अफरा तफरी मच गई। जब तक वकील वादकारी बीच बचाव को पहुंचते दोनो भाग निकले।  खून से लथपथ महिला सीओ से मुलाकात कर पूरी बात बताई। सीओ के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार दोपहर को मालीपुर थाना क्षेत्र के खानपुर उमरन गांव में नेवासा पर रह रही महिला अपनी पैतृक जमीन की समझौता के लिए तहसील आई थी। महिला सुशीला और उसके पट्टीदार कमला और दिनेश अधिवक्ता शेड में बैठकर स्टांप पर लिखा पढ़ी कर रहे थे।किसी बात को लेकर दिनेश और कमला समझौता पत्र पर हस्ताक्षर को तैयार नहीं थे। तू तू मय मय के बीच आरोपी कमला और दिनेश समझौता पत्र महिला के हाथ से छीन लिए। महिला ने युवक का हाथ पकड़ लिया जिससे नाराज दोनो आरोपी उसकी पिटाई शुरू कर दिया।वकील आदि ने बीच बचाव किया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर उक्त दोनो आरोपियों के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments