Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराने से नाराज दबंगों ने घर में घुसकर...

छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराने से नाराज दबंगों ने घर में घुसकर की पिटाई


जलालपुर अंबेडकर नगर। छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करने से नाराज विपक्षी घर में घुसकर युवती को अपमानित करते हुए पिटाई शुरू कर दिया । बीच बचाव को आए एक पड़ोसी को मारपीट कर अधमरा कर दिया गया और विपक्षियों ने उसका घर तोड़ दिया। दोनों पक्षों के बीच चले लाठी डंडे मे आधा दर्जन से अधिक लोग चोटहिल हो गे। सूचना पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने सभी घायलों को नगपुर अस्पताल भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद इन लोगों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया । घटना मालीपुर थाना क्षेत्र के बरौली आशा आनंदपुर के मजरा भगलापुर की है। गांव निवासिनी निशा देवी ने बीते चार मई को गांव निवासी सौरभ के विरुद्ध अपने बेटी के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर छेड़खानी आदि की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था इसी मुकदमे से विपक्षी उसका परिवार आए दिन सुलह समझौता का दबाव बनाकर जान से मारने की धमकी दे रहा था। बीते 27 जून की शाम को जब निशा की पुत्री और जेठ राम जनम घर पर बैठे थे इसी दौरान विपक्षी सौरभ सचिन ,सुनील ,राहुल, संजय, गुरदीप, रामचेत हाथ में लाठी डंडा लेकर गोल बंद होकर पीडिता के घर में घुस गए वहां मौजूद पुत्री प्रियंका जेठ राम जनम को लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दिया हल्ला गुहार पर अजय और सुरेश बचाने पहुंचे इनकी भी पिटाई कर दी गई खेत से लौटी ममता की हल्ला गुहार पर अपने परिजनों को बचाने हेतु गई जिसे लाठी डंडे से मार दिया गया इतना ही नहीं इन लोगों ने पुत्री का कपड़ा फाड़ दिया जब तक अन्य लोग बीच बचाव को आते उक्त सभी विपक्षियों ने सीमेंट सीट को लाठी डंडे से तोड़ दिया दोनों पक्षों में हुई मारपीट में विपक्षी के भी कई लोग घायल हो गए । सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि दोनों पक्षों को चोट लगी है पुलिस को विधिक कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments