Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासदर तहसील के सामने विशाल पीपल का पेड़ गिरा, दो बाइक छतिग्रस्त,...

सदर तहसील के सामने विशाल पीपल का पेड़ गिरा, दो बाइक छतिग्रस्त, चार घायल


अयोध्या। सदर तहसील के सामने स्थित विशाल पीपल का पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आने से चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। चार दुकानों को भी नुक्सान पहुंचा है। दो बाइक भी छतिग्रस्त हुई है।

शुक्रवार की सुबह सदर तहसील में काम काज सामान्य रूप से चल रहा था। लोगों तहसील के मेन गेट के सामने अपने-अपने कामों में व्यस्त थे। अचानक पीपल के पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आने से दिलीप कुमार, अल्ताफ हुसैन, सोनू, दीनदयाल गौड़ घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया। आसपास के लोगों के अनुसार पेड़ लगभग सौ साल पुराना था। दो दिन पूर्व हुई बारिश की बाद मिट्टी में इसकी पकड़ कमजोर हो गई जिसके कारण यह गिर गया। पेड़ गिरने के बाद राम पथ से आने वाले मार्ग को बैरियर लगा कर बंद कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments