Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवरिष्ठ समाजसेवी शरद यादव को पत्नी शोक

वरिष्ठ समाजसेवी शरद यादव को पत्नी शोक


बसखारी अंबेडकर नगर। वरिष्ठ समाजसेवी शरद यादव की पत्नी श्रद्धा यादव के असामयिक निधन से जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। श्रद्धा यादव 35 वर्ष की थी जिनका इधर कुछ दिनों से स्वस्थ ठीक नहीं चल रहा था। शुक्रवार की सुबह अचानक उनके मौत की खबर सुनकर हर कोई हतप्रभ रह गया। सुबह से ही उनके ससुर कैलाश यादव एवं पति शरद यादव के आवास पर श्रद्धा यादव के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जन सैलाव उमड़ पड़ा। श्रद्धा यादव के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिनको देखकर लोगों की आंखों में बरबस आंसू छलक पढ़ रहे थे।शुक्रवार को ही हजारों लोगों के नम आंखों के बीच श्रद्धा यादव का अंतिम संस्कार महादेव घाट पर कर दिया गया। वरिष्ठ समाजसेवी शरद यादव की पत्नी की असामायिक निधन की खबर सुनकर समाजसेवी रामबचन यादव, टांडा विधायक राम मूर्ति वर्मा,नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकर गुप्ता, सपा जिला अध्यक्ष जंग बहादुर यादव, फैजान अहमद, संदीप यादव, विजयमणि यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार माथुर, रविंद्र यादव, मनोज कुमार यादव, बड़े बाबू अभिषेक यादव,अमित कुमार यादव,अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता,रामकुमार गुप्ता,चंद्रभान यादव, डॉ आर एस मौर्य, जावेद राइन, इरफान अहमद,सभासद सूरज लाल उपाध्याय, मोहम्मद कैफ, डॉक्टर गंगाराम गौतम आदि सैकड़ों लोगों ने उनके बसखारी स्थित आवास  पर पहुंचकर गहरा दुख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। तो पूर्व मंत्री अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर, पूर्व मंत्री सांसद लाल जी वर्मा, श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा, आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त आदि लोगों ने वरिष्ठ समाजसेवी शरद यादव की पत्नी के असामयिक निधन पर शोक जताते हुए गहरा दुःख प्रकट किया।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments