Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


जलालपुर अंबेडकर नगर । शिक्षक द्वारा शिक्षिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी शिक्षक को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । विदित हो कि कटका थाना क्षेत्र की एक प्राइवेट विद्यालय की शिक्षिका ने अपने ही विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक आसाराम निवासी जल्दीपुर पर आरोप लगाते हुए तहरीर दिया था कि मेरे विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक आसाराम द्वारा मेरे साथ दुष्कर्म किया गया । शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर ही रहे थे की सोमवार को कटका पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी आसाराम को कटका थाना क्षेत्र के हैदराबाद ग्राम स्थित सुरेंद्र यादव की ईट भट्टे के पास से हिरासत में ले लिया । हिरासत में लेने के पश्चात पुलिस ने न्यायालय भेज दिया । क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि दुष्कर्म  के आरोप में वांछित आरोपी आसाराम को गिरफ्तार न्यायालयभेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments