Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकरंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

जलालपुर अंबेडकर नगर।  हैंड पंप में उतरे करंट की चपेट में आने से अधेड़ गंभीर रुप से घायल हो गया। अधेड़ को इलाज हेतु नगपुर अस्पताल ले जाया गया जिसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मामला सम्मनपुर थाना क्षेत्र के गौरा महमदपुर गांव की है। सोमवार सुबह गांव निवासी राम उजागर 49 वर्ष हैंड पाइप से पानी निकाल रहे थे तभी अचानक विद्युत करंट आ गया जिसकी चपेट में आने से अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन फानन में परिजनों द्वारा इलाज हेतु नगपुर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने अमृत घोषित कर दिया ।सूचना पर पहुंची जलालपुर पुलिस में शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments