Thursday, April 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआम तोड़ रहे किशोर को अधेड़ ने दौड़ाया, अचानक गिरा और हो...

आम तोड़ रहे किशोर को अधेड़ ने दौड़ाया, अचानक गिरा और हो गई मौत


आलापुर अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम केदरूपुर में गुरुवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई । मालूम हो ग्राम केदरूपुर निवासी रुदल यादव उम्र लगभग 59 वर्ष के पेड़ पर गांव का ही एक 10-12 साल का लड़का आम तोड़ रहा था जिसको रुदल यादव ने देख लिया और भरी दोपहरी में ही लड़के को आम तोड़ने से रोकते हुए दौड़ा लिए दौड़ते वक्त रास्ते में ही वह गिर गए और उनकी मौत हो गई जबकि आम तोड़ रहा लड़का भाग खड़ा हुआ। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों द्वारा आम तोड़ रहे लड़के एवं उसके मां-बाप के ऊपर आरोप लगाया गया की इन लोगों ने मारपीट कर रुदल की हत्या कर दी है और सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी आलापुर राम बहादुर सिंह,

थाना अध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने जानकारियां ली और शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमोर्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है । इस घटना से लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है जबकि आरोपितों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में ले लिया है । समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments