Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापुलिया से टकराकर सूखी नहर में गिरी कार, सभी की हालत खतरे...

पुलिया से टकराकर सूखी नहर में गिरी कार, सभी की हालत खतरे से बाहर

◆  थाना महाराजगंज के देवगढ़ के सामने शारदा नहर में हुई दुर्घटना


◆  जनपद मऊ के रहने वाले है दुर्घटना में घायल


अयोध्या, संवाददाता। थाना महाराजगंज के देवगढ़ के पास स्थित पुलिया को तोड़ने हुए रविवार की सुबह एक कार सूखी नहर में जाकर गिर गयी। कार में पांच लोग सवार थे। घायलावस्था में सभी को पूराबाजार सीएचसी लेकर आयागया। जिसमें किसी को गम्भीर चोट नहीं आयी है। सभी की हालत खतरे के बाहर है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह जनपद मऊ से एक परिवार थाना महाराजगंज के क्षेत्र से गुजर रहा था। देवगढ़ स्थित नहर की पुलिया के पास उनकी कार सूखी नहर में गिर गयी। जिसमें रजत कुमार (30) पुत्र हीरालाल, हीरालाल (60) पुत्र कपिल देव, लल्लन गुप्ता (60) पुत्र बलेश्वर प्रसाद, रीता गुप्ता (24) पत्नी जितेन्द्र गुप्ता घायल हो गये। जिसमें रजत, हीरालाल, लल्लन और बबीता देवी को जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया। घायल मऊ से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments