Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी ने की गौ आश्रय स्थल की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी ने की गौ आश्रय स्थल की समीक्षा बैठक


अम्बेडकर नगर I जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित स्थाई /अस्थाई गो आश्रय स्थलो की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया कि  मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अंतर्गत किसानों को दूध देने वाले निराश्रित/ बेसहारा गोवंशो को सुपुर्द किया जाए।नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गो आश्रय स्थलों की साफ सफाई, भूसा, पशु आहार, हरे चारे, स्वच्छ पेयजल आदि की उपलब्धता के साथ-साथ दैनिक चिकित्सा गोवंशो का टीकाकरण, सीसीटीवी क्रियाशील है कि नहीं आदि व्यवस्थाओं का जांच किया जाए। नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गौशालाओं का माह में दो से तीन बार निरीक्षण किया जाए। साथ ही साथ यह निर्देशित किया गया कि पशु चिकित्सक गोवंशो को देखरेख करते रहे तथा जो गोवंश बीमार है उसे अन्य गोबंशो से अलग रखा जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि निराश्रित/ बेसहारा छुट्टा पशुओं को पकड़वा कर नजदीकी गौशालाओं में संरक्षित किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा सभी उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने तहसील में प्रेरित कर ज्यादा से ज्यादा लोगों से निराश्रित गौवंश हेतु भूसा दान कराया जाय। गर्मी को देखते हुए स्थल को जूट के बोरे से ढकने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी ,समस्त उप जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक,डीसी मनरेगा, जिला सूचना अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी, नोडल अधिकारी, संबंधित विभाग के अधिकारी /कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments