Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविवाहिता की तहरीर पर पति व सास के खिलाफ़ दर्ज हुआ मुकदमा

विवाहिता की तहरीर पर पति व सास के खिलाफ़ दर्ज हुआ मुकदमा


जलालपुर अंबेडकर नगर। दहेज की मांग पूरी न होने से नाराज पति और सास ने विवाहिता को कमरे में बंद कर पिटाई कर दिया। जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ी । पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति और सास के विरुद्ध दहेज हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है । घटना जलालपुर कोतवाली के ग्राम पंचायत बड़ा गांव के चौबे का पूरा का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गीता का विवाह गांव निवासी संजीव के साथ हुआ था जब से वह ससुराल आई पति संजीव और सांस मेवाती दहेज कम लाने की उलाहना देकर प्रताड़ित करते रहते थे , इस बीच विवाहित कोतवाली पुलिस को कई शिकायती पत्र भी दिया किंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। तीन दिन पूर्व  विवाहिता को कमरे में बंद कर लाठी डंडा से मारा पीटा गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। होश आने पर उसने फोन कर अपने भाई को सूचना दिया और दूसरे दिन कोतवाली पहुंच पुलिस को तहरीर दिया पुलिस ने विवाहिता गीता की तहरीर पर पति संजीव और सांस मेवाती के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम ,हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है ।कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पडताल किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments