Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा नेता के पिता का आकस्मिक निधन

भाजपा नेता के पिता का आकस्मिक निधन


जलालपुर अंबेडकर नगर। भाजपा नेता के पिता व वरिष्ठ पत्रकार का मंगलवार को अचानक हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भियांव ब्लॉक के छीतन पट्टी गांव निवासी भाजपा नेता मनोभव त्रिपाठी के 67 वर्षीय पिता तिलक मणि त्रिपाठी जो कई वर्षों तक पत्रकारिता के क्षेत्र में संपादक के रूप में मुंबई में कार्य करते रहे। अपने आवास पर सुबह अचानक हृदय गति रुक गया, जिससे उनका निधन हो गया। अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। उनके निधन पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रकाश यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा,भैरो प्रसाद पाठक, दीपक शुक्ला, अवनीश तिवारी, डॉ राजेंद्र प्रसाद दुबे, राजा राम मौर्य,रामबूझ दूबे समेत तमाम लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके निधन से क्षेत्र वासियों में शोक की लहर व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments