Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस राष्ट्रीय सचिव ने रामजन्मभूमि में टेका माथा

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव ने रामजन्मभूमि में टेका माथा


◆ राम की नगरी के आम आदमी को लोकतंत्र और संविधान में पूरी आस्था – धीरज गुर्जर


अयोध्या । कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर राम नगरी पहुंचे। यहां उन्होंने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया।

जिले की सीमा पर पहुंचने पर उनका जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह आदि ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहा फैजाबाद लोकसभा की सम्मानित जनता ने गठबंधन प्रत्याशी को जिताकर यह साबित कर दिया की मर्यादा पुरुषोत्तम राम की नगरी के आम आदमी को लोकतंत्र और संविधान में पूरी आस्था है तथा वह धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे को बरकरार रखना चाहते है।

उन्हीं के साथ आए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासनिक उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा फैजाबाद लोकसभा की जनता ने संविधान और लोकतंत्र को बचा लिया है। वंचित और गरीब आबादी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए गठबंधन के साथ खड़ी हो गयी।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया राष्ट्रीय सचिव दीपक गुर्जर ने अयोध्या के कई संत महंतों से भी मुलाकात की। राष्ट्रीय सचिव का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, महानगर अध्यक्ष वेद, सिंह कमल ,पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह गौरव तिवारी वीरू, चेत नारायण सिंह ,शीतल पाठक, अशोक उपाध्याय, रामेंद्र मोहन मिश्रा पप्पू ,अजीत वर्मा,नितिन मिश्रा, एडवोकेट रोहित यादव आदि सम्मिलित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments