Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम मंदिर में द्वितीय तल पर संगमरमर का होगा रामदरबार

राम मंदिर में द्वितीय तल पर संगमरमर का होगा रामदरबार


अयोध्या। सर्किट हाउस में आज से दो दिवसीय राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक सोमवार को शुरू हो गई है। राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हो रही है। बैठक से पूर्व नृपेंद्र मिश्र ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राम मंदिर के द्वितीय तल पर बनने वाले राम दरबार में राम दरबार की मूर्ति संगमरमर की होगी। मंदिर परिसर में बन रहे सप्त मंदिर का निर्माण अक्टूबर में पूरा हो जाएगा। शेषावतार मंदिर की  आधारशिला को बदलने का कार्य भी किया जा रहा है। 25 वर्ष पुरानी आधारशिला को हटाकर नई आधारशिला को रखने का कार्य होगा। राम मंदिर परिसर में ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए जुलाई के प्रथम सप्ताह में फाउंडेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। ऑडिटोरियम के कार्य के लिए डेडलाइन तैयार की गई है। जिसे 12 महीने में पूर्ण कर लिया जाएगा। राम मंदिर परिसर में ही म्यूजियम बनेगा। म्यूजियम में रामायण कालीन वस्तुएं, खुदाई में मिली हुई वस्तुएं भी रखी जाएेंगी। म्यूजियम में, 500 वर्षों का ही नहीं 500 वर्षों से अधिक राम मंदिर के इतिहास को दिखाया जाएगा। राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments