Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएक्जिट पोल 2024 - न भाजपाई को संतोष,न इंडिया गठबंधन के नेता...

एक्जिट पोल 2024 – न भाजपाई को संतोष,न इंडिया गठबंधन के नेता संतुष्ट


✍ सुभाष गुप्ता/ महेन्द्र मिश्र


◆  तीसरी बार मोदी सरकार आने के संकेत एग्जिट पोल में, विपक्ष का दावा चार जून को वास्तविक परिणाम इंडिया गठबंधन के पक्ष में


अंबेडकर नगर। देश में 18वीं लोकसभा के गठन हेतु एक जून को संपन्न हुए मतदान प्रक्रिया के बाद टीवी चैनलों पर शुरू हुए एग्जिट पोल के विश्लेषण में एक बार फिर एनडीए को  कहीं 350 तो कहीं 400 से अधिक सीटे मिलने का अनुमान लगाते हुए तीसरी बार मोदी सरकार के सत्ता में आने का संकेत दिया जा रहा है। इस एग्जिट पोल के सापेक्ष जहां सत्ता पक्ष के लोग एनडीए गठबंधन की सीटों में और इजाफा होने की बात कर रहे हैं।वहीं विपक्ष  इसे मैनेज एग्जिट पोल की संज्ञा देते हुए 4 जून का वास्तविक परिणाम इंडिया गठबंधन के पक्ष में आने का दावा करता दिख रहा है।

विभिन्न टीवी चैनल एवं एजेंसियो के कराए गए एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी एनडीए गठबंधन को न्यूनतम 342 एवं अधिकतम 401 सीटे, इंडिया गठबंधन को न्यूनतम 107 अधिकतम 201 सीटें ही अन्य को न्यूनतम 4 व अधिकतम 48 सीट ही मिलने का अनुमान जताया गया है। एग्जिट पोल को लेकर जनपद में मजबूत भूमिका में खड़ी भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी के नेताओं से जब उनकी प्रक्रिया जानने को लेकर बात की गई। तो भारतीय जनता पार्टी के नेता एग्जिट पोल से भी अधिक सीट चार जून को आने का दावा करते दिखे।तो समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी ने चार जून को रिजल्ट अपने-अपने पक्ष में आने का दावा करते हुए एग्जिट पोल एवं कुछ मीडिया चैनलों पर दोहरा रवैया अपनाने एवं इसे गोदी मीडिया का प्रोपेगेंडा बताया।

2024 एग्जिट पोल आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय ने अपना वक्तव्य देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी कई बार आए हुए एग्जिट पोल के अनुमान से भी अपना बेहतर प्रदर्शन कर चुकी है। अभी कुछ ही चैनल एनडीए गठबंधन को 400 पार होने की बात दिखा रहे हैं लेकिन चार जून को एनडीए 400 पर होकर केंद्र में तीसरी बार मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है।एग्जिट पोल पर बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील सावंत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि  मीडिया व एग्जिट पोल एजेंसियों दोनों का ही बहुजन समाज पार्टी के प्रति हमेशा से ही रवैया दोहरा रहा है। उन्होंने एक चैनल के सर्वेक्षण में अंबेडकर नगर सीट को अन्य के खाते में जाने की बात का जिक्र करते हुए कहा कि उस चैनल के एग्जिट पोल के मुताबिक यहां भाजपा और सपा नहीं जीत रही हैं। यहां अन्य पार्टी जीत रही है। जबकि यहां पर सबसे मजबूत पार्टी भाजपा सपा के साथ बहुजन समाज पार्टी ही है।

जिस पर बसपा की जीत का दावा करते हुए सुनील सावंत ने कहा कि एग्जिट पोल में बसपा को अन्य के खाते में दर्शा करा कुछ मीडिया  व एग्जिट करने वाली संस्था  दोहरा रवैया अपना रही हैं। एग्जिट पोल में जिह सीट पर बीएसपी जीत रही है वहां बसपा का नाम ना लिखकर अन्य को दर्शाया जा रहा है। वहीं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने एग्जिट पोल को गोदी मीडिया का सर्वेक्षण बताते हुए इसके अनुमान  को एक सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि 4 जून को आने वाला परिणाम अप्रत्याशित होगा। जिसमें इंडिया गठबंधन पूर्ण बहुमत प्राप्त करेगी।समाजवादी पार्टी अंबेडकर नगर की सीट जीतने के साथ केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने में मुख्य भूमिका निभायेगी। वही नगर पंचायत अध्यक्ष एवं युवा भाजपा नेता ओमकार गुप्ता ने एग्जिट पोल के परिणाम से भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए ने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिया गये 400 पार के नारे पर अभी कुछ एग्जिट पोल ही मोहर लगा रहे हैं। लेकिन 4 तारीख को आने वाले परिणाम में भारतीय जनता पार्टी 400 से अधिक सीट लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में तीसरी बार सरकार एक रिकॉर्ड बनाने जा रही है। वहीं सपा के युवा नेता मोहम्मद फैजान खान ने एग्जिट पोल को सपा कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने का षड्यंत्र बताते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन 295 सीट हासिल कर भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। वही बसपा नेता पवन मौर्य ने एग्जिट पोल विशेषण में बसपा का नाम ना लिखने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा अपने दम पर चुनाव लड़कर 2019 से भी अधिक सीटें जीतेंगी ।सत्ता पक्ष के लोग एग्जिट पोल के सापेक्ष और अधिक सीट आने का दावा कर रहे हैं।वहीं विपक्ष एग्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए 4 जून को वास्तविक परिणाम के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का दावा कर रही है। हालांकि देखा जाए तो एग्जिट पोल के परिणाम से ना एनडीए गठबंधन को संतोष हो पा रहा है।और ना ही इंडिया गठबंधन सहित अपने दम पर उत्तर प्रदेश में  चुनाव लड़ने वाली बहुजन समाज पार्टी ही संतुष्ट है। भाजपा जहां एग्जिट पोल से भी अधिक है।वहीं इंडिया गठबंधन के नेता एक्जिट पोल आने के बाद भी 295 से अधिक सीट जीतकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का सपना सजाये बैठे हैं। फिलहाल इंडिया गठबंधन 295 सीटें जीत कर एक्जिट पोल के अनुमान को झूठा साबित करेगी या फिर रिकॉर्ड बनाते हुए मोदी के नेतृत्व में एनडीए 400 सीटे जीतकर एक्जिट पोल के अनुमान को सच साबित करेगी।इसका फैसला 4 जून को होगा।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments