Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदबंगों ने गर्भवती को पीटा, हुआ गर्भपात, मुकदमा दर्ज

दबंगों ने गर्भवती को पीटा, हुआ गर्भपात, मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर।  पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने दो माह की गर्भवती महिला की पिटाई कर दी। जिसके चलते उसका  गर्भपात होगया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कटका पुलिस ने दो महिलाओं समेत आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध अजन्मे बच्चे की मृत्यु की धारा समेत अन्य विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामला कटका थानाक्षेत्र के अमोला बुजुर्ग हसनपुर का है। गांव निवासिनी हारमती पत्नी सुमित कुमार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत किया है कि बीते 25 मई को वह अपने घर मे काम रही थी। तभी पड़ोस के ही राम सुरेश,राम नाथ,रुदल,जालंधर,कुसुम व मालती देवी एक जुट होकर आये और गालीगलौज देते हुए लाठी डंडे से मारने पीटने लगे पिटायी से उस के पेट में गंभीर चोटे आयी जिस से उसे रक्तस्राव शुरू होगया। वह दो महीने पहले ही गर्भवती हुई थी।गर्भवती की स्थिति देखते हुए उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि उस का गर्भपात हो चुका है। पीड़िता का आरोप है उस ने इस की शिकायत एसओ कटका से किया मगर वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। मारपीट में पीड़िता के परिजन बीच बचाव करने आये तो परिवार के शुभम व लालमनी को भी गम्भीर चोटे आयीं। मामलें में एसपी के आदेश पर पुलिस ने आधादर्जन आरोपियों के विरुद्ध धारा 316 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कटका यादवेन्द्र सोनकर ने बताया कि केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दीगयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments