Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज

महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। दुकान से सामान खरीद कर जा रही महिला को गांव का ही एक व्यक्ति ने अकेला पाकर पीछे से जबरन पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा । शिकायत करने पहुंची तो पीड़िता व इसकी पुत्री को पिटाई भी कर दी गई । मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो लोगों की विरुद्ध  छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है । जहां गांव की एक महिला  बीते 27 मई रात करीब आठ बजे अकेली दुकान से सामान खरीद कर जा रही थी, तभी गांव के छट्ठू यादव ने अकेला पाकर पीछे से पकड़ कर छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। जिसका विरोध महिला ने किया और लोगों को आता देख आरोपी  भाग खड़ा हुआ । जब इसकी शिकायत पीड़ित महिला और उसकी पुत्री आरोपी के घर शिकायत करने गई तो आरोपी छट्ठू  यादव व इनका भाई लेधई यादव ने गाली गलौज देते हुए लात घुसो से पटक कर मारा पीटा। जिससे लड़की को गंभीर चोटे आई । पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर मालीपुर पुलिस ने दोनों भाइयों के विरुद्ध छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments