Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचुनाव ड्यूटी लेने से इंकार करने वाले शिक्षक के विरुद्ध दर्ज हुआ...

चुनाव ड्यूटी लेने से इंकार करने वाले शिक्षक के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा


◆ पूर्व मे किया गया था निलम्बित


जलालपुर अंबेडकर नगर। चुनाव ड्यूटी लेने से इनकार करने वाले शिक्षक के विरुद्ध खंड शिक्षा अधिकारी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है । इसके पूर्व में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर निलंबित  किया जा चुका है । शिक्षा क्षेत्र जलालपुर के भदोही प्राथमिक विद्यालय में तैनात जितेंद्र दुबे की ड्यूटी लोकसभा चुनाव में लगाई गई थी किंतु बार-बार पत्राचार के बावजूद उन्होंने ड्यूटी लेने से इनकार कर दिया, तत्समय इसकी रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी । बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलंबित कर दिया था और कार्यालय संबंध कर दिया। शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी मीनाक्षी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक के विरुद्ध कर्मचारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के लिए जलालपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया । जिस पर कोतवाल ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर मुकदमा दर्ज कर दिया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments