Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभीषण गर्मी - अयोध्या में विद्युत उपकेन्द्रों पर ट्रांसफार्मर को ठंडा करने...

भीषण गर्मी – अयोध्या में विद्युत उपकेन्द्रों पर ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए लगे कूलर


◆ 75 डिग्री सेल्सियस तापमान पर कार्य करने के लिए डिजाइन किए गए हैं उपकेन्द्र के ट्रांसफार्मर


◆ विद्युत उपकेंद्रों के पावर ट्रांसफार्मर के सामने लगाए गए हैं कूलर


अयोध्या। भीषण गर्मी ने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। दिन में बाजारों की रौनक गायब हो गई है। बहुत आवश्यक होने पर ही दिन में लोगों बाहर निकल रहे हैं। भीषण गर्मी का असर विद्युत सप्लाई पर भी पड़ रहा है। गर्मी को देखते हुए अयोध्या में विद्युत उपकेन्द्रों में ट्रांसफार्मर को को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाए गए हैं। देवकाली, फतेहगंज, नाका, सिविल लाइन व अमानीगंज फीडर के ट्रांसफार्मर के सामने कूलर लगाए गए।

विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि दिन का तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक हो जा रहा है। उपकेन्द्रों पर लगे ट्रांसफार्मर के 75 डिग्री सेल्सियस तापमान पर कार्य करने के लिए डिजाइन किए गए है। तापमान मेंनटेन करने के लिए विद्युत उपकेंद्रों के पावर ट्रांसफार्मर के सामने कूलर लगाए गए हैं। पावर ट्रांसफार्मर के सामने दो-दो कूलर लगाए गए।  75 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तापमान जाने पर ट्रांसफार्मर की कैपेसिटी घट जाती है।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अयोध्या में 250 ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की गई है। तथा 50 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। एचटी की समस्या का समाधान हो गया है। कुछ समस्याएं आ रही है। 25 मई के बाद एकाएक गर्मी बढ जाने के कारण कुछ समस्याएं आई है। ज्यादा लोड के कारण कई स्थानों एबीसी केबल जल जा रही है। जिसे ठीक किया जा रहा है। लो वोल्टेज की समस्या पर उन्होंने बताया कि सारे सिस्टम फुल लोड पर चल रह है। जिस कारण वोल्टेज थोड़ा सा ड्राप करता है। सारे सबस्टेशनों पर कैपिस्टर बैड लगा कर लो वोलटेज की समस्या का निदान जल्द ही हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments