Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार


◆ तीन तमंचा सहित, ताला तोड़ने के उपकरण बरामद


अयोध्या। विभिन्न राज्यों में धूम-धूम कर चोरी व डकैती करने वाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन अवैध तमंचा, चोरी किए गए मोबाइल तथा ताला तोड़ने के सामान बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने कन्हैया कुमार महतो पुत्र स्व0 बेचन महतो निवासी बाबूपुर तीन पहाड थाना तीनपहाड़ जिला साहबगंज राज्य झारखण्ड, शुभम कुमार महतो पुत्र स्व0 बेचन महतो निवासी बाबूपुर तीन पहाड थाना तीनपहाड़ जिला साहबगंज राज्य झारखण्ड, रंजीत चौधरी पुत्र प्रेम चौधरी निवासी छोटा तेतुलिया हाथीगढ़ थाना तीन पहाड़ जिला साहबगंज राज्य झारखण्ड, दिलीप चौधरी पुत्र प्रेम चौधरी निवासी हाथीगढ़ तीन पहाड़ थाना तीन पहाड़ साहबगंज झारखण्ड, विकास दास पुत्र रंजन दास निवासी हाथीगढ़ तीन पहाड़ थाना तीन पहाड़ जिला साहबगंज राज्य झारखण्ड को मुखबिर की सूचना 4.15 बजे वैष्णव नगर कालोनी के पास से  गिरफ्तार किया है।

इनके पास से 3 अवैध तमंचा 12 बोर व 3 कारतूस 12 बोर, एक चाकू तथा ताला तोड़ने के लिये प्रयुक्त किये जाने वाले औजार हथौड़ा, पेचकस, प्लास तथा पूर्व में अन्यत्र स्थानों से चोरी किये गये पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments