Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिले की सीमाएं सील, पुलिस का पहरा सख्त

जिले की सीमाएं सील, पुलिस का पहरा सख्त


जलालपुर अंबेडकर नगर। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस का पहरा तेज हो गया है। क्षेत्राधिकारी ने थाना अध्यक्ष  के साथ बॉर्डर एरिया पर पहुंचकर जायजा लिया। 25 मई के चुनाव के सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य मालीपुर थाना के बार्डर सुरहुरपुर,नेमपुर,जलालपुर थाना अन्तर्गत कोतवाल संतोष कुमार सिंह के संग आजमगढ़ बार्डर मित्तूपुर,जैतपुर थाना अन्तर्गत आजमगढ़ बार्डर रामगढ़ मे जैतपुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि व कटका थाना के बार्डर एरिया का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी ने बार्डर  पर तैनात सिपाहियों से कहा कि किसी भी दशा मे संदिग्ध व्यक्ति प्रवेश न करने पाये और न आपत्तिजनक वस्तु आने पाये इस पर विशेष रुप से सतर्कता बरतने की जरूरत है। अगर कोई माहौल बिगाडने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments