Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा प्रदेश महामंत्री ने बैठक कर सांगठनिक कार्यों और संरचना की ली...

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने बैठक कर सांगठनिक कार्यों और संरचना की ली जानकारी


अंबेडकर नगर। भाजपा की सांगठनिक कार्यों और संरचना की चुनावी तैयारी की परख और दिशा निर्देश के लिए भाजपा के सांगठनिक जानकारों की दौरे लोक सभा क्षेत्र में लगातार जारी है। विगत दिनों भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष की दौरे के बाद रविवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने लोक सभा संयोजक/प्रभारी,मण्डल प्रवासी/प्रभारी, विधान सभा संयोजक/प्रभारी के साथ बैठक कर सांगठनिक कार्यों और संरचना की विधिवत जानकारी लेते हुए चुनावी तैयारियों का जायजा लिया।

      प्रदेश महामंत्री धर्मपाल ने लोक सभा प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू,भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी,लोक सभा संयोजक अवधेश द्विवेदी,विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,राम प्रकाश यादव,पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, बाबा राम शब्द यादव, दिलीप पटेल देव आदि के साथ कोर कमेटी की बैठक किया।

     प्रदेश महामंत्री धर्मपाल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही किसी भी चुनाव में सफलता दिलाता है इस लिए राजनैतिक दल के संगठन का मजबूत होना सफलता के लिए आवश्यक है।कहा कि भाजपा की सांगठनिक संरचना और कार्यकर्ताओं की त्याग तपस्या और समाज में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य की वजह से आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।समाज के हर संकट काल में भाजपा कार्यकर्ता उसका साथी बन कर सहयोग करते हैं।भाजपा भारत को परम वैभव पर पहुंचाने में सतत प्रयास कर रही है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने उपरोक्त जानकारी साझा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments