Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहज जाने वाले यात्रियों को लगाया गया टीका

हज जाने वाले यात्रियों को लगाया गया टीका


जलालपुर अम्बेडकर नगर। नगर स्थित मदरसा करामतिया में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी की मौजूदगी में 33 हज यात्रियों को टीका लगाया गया। उन्हें यात्रा के बाबत जागरुक किया गया।हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को प्रशिक्षित कर उनका टीकाकरण किया जा रहा है।इसी क्रम में नगर स्थित मदरसा करामतिया में 33 हज यात्रियों को टीका लगाया गया। इसमें 19 पुरूष और 14 महिलाएं शामिल रहीं।टीका लगाने के साथ ही पोलियो की खुराक भी दी गई।60 वर्ष से अधिक आयु वाले हज यात्रियों को इंफ्लुएंजा का टीका लगाया गया। प्रशिक्षण के दौरान हज कमेटी के मौलाना मोहम्मद रजी ने बताया कि हज यात्रा के दौरान पूर्ण रुप से सावधानी बरतनी होगी।नियम कानून का अच्छे ढ़ंग से पालन करना होगा। यदि कोई समस्या आती है तो तत्काल सम्बंधित को इसकी सूचना दें। स्वयं कोई निर्णय न लें। उक्त अवसर पर अजय कुमार गौतम,गुलाब गौतम फर्मासिस्ट,बी एच डब्ल्यू मनीष कुमार, अज़हर एजाज,शरीफ अहमद वार्ड ब्वाय, मोहम्मद आसिफ आपरेटर,डा0 शशिबाला, स्टाफ नर्स आराधना गुप्ता, तमन्ना आज़मी,ए एन एम प्रियंका देवी, महिमा के अलावा मोहम्मद अबू तलहा, रूखसार अहमद, मास्टर इसरार अहमद, मोहम्मद सादात,कफील अहमद, मोहम्मद अकरम, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद अख्तर, मौलाना मोहम्मद नूर, मौलाना सलाहुद्दीन, मास्टर इसरार, मुफ्ती मोहम्मद शमीम, प्रबंधक मौलाना सिराजुद्दीन एवं मौलाना नजीबुल्लाह आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments