Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामोदी सरकार में देश की सांस्कृतिक विरासत को मिला सम्मान - सांसद...

मोदी सरकार में देश की सांस्कृतिक विरासत को मिला सम्मान – सांसद लल्लू सिंह


अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने बीकापुर विधान सभा के रानी बाजार मंडल के एक दर्जन गांवों में चौपाल लगाई। उन्होनें फिरोजपुर उपरहार, फतेहपुर सरैया, सिंहपुर, घाटमपुर, भीखनपुर, हूसेपुर, गोपालपुर, बिछिया, सरियावां, मोइद्दीनपुर, रानीबाजार, कोटसराय में चौपाल के माध्यम से जनता से संवाद किया। चौपाल में पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा सांसद लल्लू सिंह का स्वागत किया।

चौपाल में सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सरकार के दो कार्यकाल में हर गांव को सड़कें मिली। गरीबों को बिजली कनेक्शन मिला। बिचौलियों का राज समाप्त हुआ। सरकार की कार्यवाही से भ्रष्टाचारियों के मन में भय है। पिछले दस सालों में भारत ने महान लोकतांत्रिक परम्पराओं के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान किया है। नरेन्द्र मोदी ऐसे पीएम हैं जो सर्वाधिक बार अयोध्या आएं। यह उनके अयोध्या के प्रति उनकी आस्था को प्रर्दशित करता है। अयोध्या के विकास के लिए भी सरकार ने कोई कोर-कसर नही छोड़ी है।

उन्होंनें सरकार के कार्यकाल में देश ने कई उपलब्धियों को देखा है। सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाओं के माध्यम से हर पात्र के उत्थान का कार्य किया है। चार जून को फिर से अयोध्या को भगवा मय करने का संकल्प लें।

चौपालों के दौरान मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह, जिला महामंत्री मनोज वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments