Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदो अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत

दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत


जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर सर्किल अन्तर्गत  दो अलग अलग थाना क्षेत्र मे सडक दुर्घटना मे दो लोगों की मौत हो गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुए पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया है। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव के निकट जलालपुर बसखारी रोड की है। कोतवाली क्षेत्र के पठानपुर उफरौली गांव निवासी दिलीप कुमार व मोहम्मद करीम एक बाइक से तीव्र गति से जलालपुर से घर जा रहे थे तभी कोतवाली क्षेत्र के मंगुराडिला गांव निवासी चंदन अपनी ठेला पर लोहे की खिड़की लादकर ले जा रहा था जिसमें टक्कर मार दिया। टक्कर में दिलीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि पीछे बैठे मोहम्मद  करीम को हल्की-फुल्की चोटे आई परिजनों द्वारा घायल दिलीप को इलाज हेतु एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लोगों की माने तो बाइक चालक नशे में धुत थे जो तीव्र गति से ले जाकर अपनी बाइक ठेले में टक्कर मार दिए । सूचना पर पहुंची जलालपुर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुए पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया। दूसरा मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के नेवादा रामगढ़ रोड भुजगी गांव के पास की है । जैतपुर थाना क्षेत्र के लख्मीपुर गांव निवासी रामगोपाल शुक्ला उम्र 55 वर्ष मंगलवार को अपनी बाइक से अचल नगर से भुजुगी जा रहे थे तभी एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे राम गोपाल शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गय। घायल को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची जलालपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है जबकि चार पहिया वाहन टक्कर मारने के बाद फरार हो गया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments