Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपार्टी की बैठक में गए भाजपा पदाधिकारी की बाइक चोरी

पार्टी की बैठक में गए भाजपा पदाधिकारी की बाइक चोरी

जलालपुर अंबेडकर नगर। पार्टी मीटिंग में गए भाजपा के पदाधिकारी का अज्ञात चोर बाइक पार कर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली अकबरपुर में तहरीर देकर गाड़ी बरामद करने की गुहार लगाई है। मालीपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी सुधाकर मिश्रा ने अकबरपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मैं भाजपा का मंडल उपाध्यक्ष हू। बीते 27 अप्रैल को शाम 6 बजे तक्षशिला एकेडमी पर पार्टी की मीटिंग में शामिल होने गया था। मीटिंग समाप्त होने के पश्चात रात्रि लगभग 10:00 बजे जब घर के लिए घर के लिए रवाना हुआ तो बाइक अपने स्थान पर खड़ी नहीं मिली। काफी देर तक खोजबीन किया परंतु बाइक नदारत रही। पीड़ित ने अकबरपुर कोतवाली में तहरीर देकर गाड़ी बरामद करने की मांग किया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments