Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअलग अलग मामलों में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

अलग अलग मामलों में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल


जलालपुर अम्बेडकर नगर। पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियो पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर दो लोगों को अलग अलग मामले मे गिरफ्तार किया गया है। पहला मामला कटका बाजार से मुण्डेहरा जाने वाली रोड गोरखपुर एक्सप्रेसवे पुल के नीचे से  शिवशंकर तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी पुत्र स्व0 शोभाराम तिवारी निवासी ग्राम राजापुर कुठमा थाना कटका को एक किलो 250 ग्राम नाजायज गांजा के साथ सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया गया। थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए  न्यायालय भेजा गया। पूर्व मे एक दर्जन से अधिक वाराणसी,जौनपुर समेत कई स्थानों पर मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तारी उ0नि0 चन्द्रभान सिंह व हे0का0 सुरेश यादव ने किया है । वहीं इसी थाने के उप निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह मुखबिर की सूचना पर पमपम उर्फ पुकारू राम 21 वर्ष निवासी अजमलपुर थाना कटका को  एक अदद चाकू के साथ कुसौरा गांव जाने वाले अंडरग्राउंड पुलिया के नीचे से पकड़ा गया जिसको भी पुलिस ने हिरासत में लेते हुए न्यायालय भेज दिया है। इस टीम में सिपाही अजय कुमार यादव शामिल रहे। पकड़े गए अभियुक्त के ऊपर पूर्व में भी कई मुकदमे पंजीकृत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments